भारत-बांग्लादेश सीमा समन्वय सम्मेलन का 55वां निदेशक स्तर का सम्मेलन आज दिल्ली में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान सीमा पार अपराध, तस्करी, सीमा पर बाड़बंदी और अन्य मुद्दों पर दोनों देशों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा बल के निदेशक जनरल दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि पिछले साल 5 अगस्त के बाद से भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली की तैनाती के साथ निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…