वायरल न्यूज़

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया विजन के तहत क्षमता निर्माण पहल के तीसरे चरण की शुरुआत की

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने डिजिटल इंडिया विज़न के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, क्षमता निर्माण उपायों के तीसरे चरण की शुरुआत की है। ये पहल डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, अनुबंध और खरीद प्रबंधन, एआई और एमएल अनुप्रयोग, बड़ी डिजिटल परिवर्तन परियोजनाओं का प्रबंधन, डिजिटल शासन और डेटा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है। इसके तहत केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर अधिकारियों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए, देश भर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

इस श्रृंखला का दूसरा क्षेत्रीय कार्यक्रम ‘डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे’ पर केंद्रित है, जिसका उद्घाटन 10 सितंबर 2024 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली में किया गया। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) एमईआईटीवाई द्वारा संचालित इस पहल में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय राष्ट्रीय स्मार्ट गवर्नेंस संस्थान (एनआईएसजी) के साथ प्रशिक्षण भागीदार है। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और देश के अन्य उत्तरी राज्यों के 32 प्रतिभागियों के साथ हुई।

डिजिटल जन कल्‍याण परियोजनाओं में कौशल बढ़ाना

एमईआईटीवाई के अंतर्गत एनईजीडी, डिजिटल पब्लिक गुड्स (डीपीजी) को लागू करने में सबसे आगे है, जो नागरिकों द्वारा सार्वजनिक सेवाओं तक पहुँच के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य भाग लेने वाले संगठन के अधिकारियों के लिए सीखने के विशिष्ट और आकर्षक अवसर प्रदान करना है। सैद्धांतिक अवधारणाओं को व्यावहारिक केस स्टडी के साथ एकीकृत करके और उद्योग विशेषज्ञों के साथ जुड़कर, प्रशिक्षण प्रतिभागियों को उनके विशिष्ट विभागों में ‘डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे’ की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक ज्ञान और क्षमताएँ प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

5 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

5 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

6 घंटे ago