Defence News

भारतीय नौसेना क्विज़- थिंक 2024 के ऑनलाइन एलिमिनेशन राउंड की शुरुआत

भारतीय नौसेना ने बहुप्रतीक्षित भारतीय नौसेना क्विज़- थिंक 2024 के लिए स्कूल पंजीकरण के सफल समापन की घोषणा की। कक्षा 9 से 12 के छात्रों की बौद्धिक क्षमताओं का परीक्षण करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया यह क्विज़ ‘विकसित भारत’ विषय पर केंद्रित है, जिसमें देश के आर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और प्रभावी शासन के परिवर्तनकारी पहलुओं को शामिल किया गया है। यह छात्रों को भारतीय नौसेना के जीवन और मूल्यों के बारे में अनूठी जानकारी भी प्रदान करेगा।

15 जुलाई 2024 से शुरू पंजीकरण प्रक्रिया 07 सितंबर 2024 को समाप्त हो गई, जिसमें 12,655 स्कूलों ने इस आयोजन में भाग लिया और इसको लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। उत्साहपूर्ण उपस्थिति, इस प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा बनने के लिए देश भर के छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच गहरी रुचि और उत्साह को दर्शाती है।

तीन ऑनलाइन एलिमिनेशन राउंड 10 से 25 सितंबर तक चलेंगे, जिसमें स्कूल सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगे। एलिमिनेशन राउंड के पूरा होने के बाद, 16 टीमें सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों क्रमशः 07 और 08 नवंबर को भारतीय नौसेना के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान, एझिमाला, केरल में भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित होंगे।

भारतीय नौसेना चुनौतीपूर्ण क्विज प्रतियोगिता, थिंक 2024 की यात्रा में भाग लेने वाली सभी स्कूल की टीमों को शुभकामनाएं देती है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वन नेटवर्क, स्मार्टर ट्रैफिक को स्वी कृति दी: दिल्ली रियल-टाइम यातायात प्रबंधन की ओर अग्रसर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए)…

2 घंटे ago

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते

भारत ने आज जापान एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्‍वर्ण पदक जीते…

3 घंटे ago

भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता की प्रगति की समीक्षा की

भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता लागू करने, भारत…

3 घंटे ago

नेपाल में लगातार बारिश के कारण उत्तरी बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 200 से अधिक गांव प्रभावित

नेपाल के गंडक बेसिन और बिहार में हो रही लगातार बारिश से बिहार में गंडक…

3 घंटे ago

सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता मानदंड अधिसूचित किए

विद्युत मंत्रालय ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (सीएएफई) मानदंड अधिसूचित…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन…

3 घंटे ago