बिज़नेस

Meta AI अब भारत में व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर पर भी उपलब्ध

मेटा ने भारत में अपने एआई असिस्टेंट ‘मेटा एआई’ को व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और मेटा.एआई पोर्टल पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इसके साथ लोग अब मेटा एआई का इस्तेमाल उसके विभिन्न ऐप पर फीड्स और चैट में कर अपना काम पूरा कर सकेंगे, सामग्री बना सकेंगे और किसी विषय में गहराई तक जा सकेंगे और इसके लिए उन्हें उस ऐप से हटना नहीं होगा, जिसका वे इस्तेमाल कर रहे हैं।

मेटा एआई दुनिया के अग्रणी एआई असिस्टेंट में से है। अब व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और मेटा.एआई पर यह उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि इसे मेटा लियामा 3 के साथ बनाया गया है, जो हमारा अब तक का सबसे उन्नत एलएलएम है। मेटा ने इसे भारत में अंग्रेजी और हिंदी में पेश करने की घोषणा की है। मेटा ने पिछले साल पहली बार ‘कनेक्ट’ में मेटा एआई की घोषणा की थी, और अप्रैल से यह दुनियाभर के उपयोगकर्ताओं के लिए लियामा 3 के साथ निर्मित मेटा एआई का नवीनतम संस्करण पेश कर रही है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

2 घंटे ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

2 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

4 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

4 घंटे ago