18वीं लोकसभा के पहले सत्र के आज से शुरू होने को सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्ने पर जगह दी है। जनसत्ता लिखता है- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित दो सौ अस्सी सांसद लेंगे शपथ। वहीं देशबन्धु की खबर है- संसद सत्र के हंगामेदार रहने के आसार। राजस्थान पत्रिका ने बडे नेताओं के चित्र के साथ लिखा है- 18वीं लोकसभा का सत्र आज से पहले ही दिन जोर आजमाइश के आसार, सरकार के चेहरे वहीं के वहीं, इस बार सदन का रूप बदला-बदला।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी ने कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई की एफआईआर को भी सभी समाचार पत्रों ने सुर्खी बनाया है। दैनिक भास्कर लिखता है- सीबीआई ने संभाली नीट-यूजी की जांच, दर्ज किया नया केस। अमर उजाला ने पहले पन्ने पर दिया है- सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच, 47 और अभ्यार्थी परीक्षा से हुए बाहर। वहीं हिन्दुस्तान खुलासा शीर्षक से लिखता है- आर्थिक अपराध शाखा ने नीट के अधजले पेपर के कोड का मिलान किया, हजारी बाग से लीक हुआ था पर्चा। दैनिक भास्कर लिखता है- सौ छात्रों को परीक्षा से पहले ही मिला था पर्चा।
इसरो द्वारा दोबारा उपयोग में लाए जाने वाले पक्षेपण यान आरएलवी-पुष्पक की लगातार तीसरे बार सफल लैंडिंग को राष्ट्रीय सहारा और दैनिक जागरण सहित कई समाचार पत्रों ने चित्र के साथ प्रकाशित किया है। देशबन्धु ने अपने पहले पन्ने पर सफलता शीर्षक से लिखा है- इसरो ने हासिल की एक और उपलब्धि।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…