भारत

दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं को खाद्य व्यवसाय शुरू करने से पहले अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा: FSSAI

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-(FSSAI) ने एक परामर्श जारी कर बताया कि दुग्‍ध उत्पादकों और विक्रेताओं को अपना खाद्य व्यवसाय शुरू करने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। यह निर्देश उनके लिए है जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य नहीं हैं। परामर्श में नियामक ने कहा है कि कुछ दुग्‍ध उत्पादक और विक्रेता बिना पंजीकरण या खाद्य व्यवसाय गतिविधियों के लिए लाइसेंस के बिना काम कर रहे हैं। FSSAI ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी विशेष पंजीकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी दुग्‍ध उत्पादकों और विक्रेताओं के पास आवश्यक एफएसएसएआई पंजीकरण प्रमाण पत्र या लाइसेंस हो।

Editor

Recent Posts

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

1 घंटा ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

2 घंटे ago

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा…

2 घंटे ago

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में, मौजूदा चैंपियन भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल…

2 घंटे ago