बिज़नेस

माइकोसॉफ्ट सॉफ़्टवेयर में बडे स्‍तर पर गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित

माइकोसॉफ्ट सॉफ़्टवेयर में बडे स्‍तर पर गडबडी के कारण दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसने विश्‍व भर में कई व्यवसायों, बैंकिंग सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के आईटी नेटवर्क को प्रभावित किया है। भारत में इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेक-इन सिस्टम देश भर में बंद हैं। मुंबई हवाईअड्डे पर इससे सबसे अधिक असर पड़ा है, जबकि दिल्ली हवाईअड्डे पर प्रभाव न्यूनतम रहा, सबसे अधिक व्यवधान टर्मिनल 2 पर हुआ है। विश्‍व की एयरलाइनों ने बताया कि उनके चेक-इन सिस्टम में सुबह से खराबी आ रही है। इस समस्‍या के कारण अमरीका में उड़ानें रोक दी गईं और रद्द कर दी गईं।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उनका मंत्रालय इस संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि इस रुकावट के कारण की पहचान कर ली गई है और समस्या के समाधान के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का नेटवर्क प्रभावित नहीं हुआ है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

34 मिनट ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

3 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

3 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

17 घंटे ago