भारत

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा, केंद्र आतंकवाद को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रहा है

सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जिससे देश में आतंकी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। आज राज्यसभा में एक प्रश्‍न का उत्‍तर देते हुए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी – एनआईए को और अधिक सशक्त बनाया है, ताकि वह देश के बाहर भी आतंकी घटनाओं और गतिविधियों की जांच कर सके।

मोदी सरकार की नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है और उसपर तत्परता से काम हो रहा है। आतंकवाद का समूल नाश हो, सरकार इसके लिए कठोर से कठोर कार्रवाई कर रही है और आतंकवादी गतिविधियों में काफी कमी देखी गई है। इसके लिए यानी आतंकवाद से लड़ने के लिए जो कदम उठाए गए हैं कानूनी ढांचों को मजबूत किया गया है।

श्री राय ने कहा कि एनआईए लंदन में भारतीय उच्चायोग और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूतावास पर हुए हमलों से संबंधित घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रहा है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

3 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

5 घंटे ago