बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 411.62 एमटी का उत्पादन हासिल किया

कोयला मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (12 सितंबर तक) के दौरान कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है, जो 411.62 मिलियन टन (एमटी) के अनंतिम आंकड़े तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान उत्पादित 388.86 एमटी की तुलना में एक उल्लेखनीय वृद्धि है, जो खनन कार्यों को चुनौती देने वाली जलवायु की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद 5.85 प्रतिशत की सराहनीय वृद्धि दर को दर्शाता है। इस क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने भी इसी अवधि के दौरान अपने उत्पादन को बढ़ाकर 311 एमटी करने के साथ सुदृढ़ता का प्रदर्शन किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 302.53 एमटी की तुलना में 2.80 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। भारी बारिश के कारण सीआईएल की सहायक कंपनियों की खनन गतिविधियों में आई रुकावट को देखते हुए यह वृद्धि और भी उल्लेखनीय है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 (12 सितंबर तक) के दौरान कोयले की ढुलाई में भी काफी वृद्धि हुई है, जो 442.24 एमटी तक पहुंच गई है। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 421.29 एमटी का था। यह 4.97 प्रतिशत की मजबूत विकास दर को दर्शाता है। इसके अलावा, बिजली संयंत्रों को कोयले की ढुलाई में 4.03 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है और यह 362.65 एमटी तक पहुंच गई है, जो देश की बढ़ती ऊर्जा संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए कोयला क्षेत्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

कोयले का मौजूदा स्टॉक स्तर इस क्षेत्र की दक्षता एवं तैयारियों को और स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है। 12 सितंबर, 2024 तक, कोयला कंपनियों के पास कोयला स्टॉक बढ़कर 76.49 एमटी हो गया है, जो 49.07 प्रतिशत की प्रभावशाली वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाता है। इसके समानांतर, घरेलू कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले का स्टॉक 36.58 एमटी तक पहुंच गया है, जो 43.68 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। ये आंकड़े कोयला क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं देश की ऊर्जा संबंधी जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करने की इसकी बढ़ी हुई क्षमता को रेखांकित करते हैं।

ये आंकड़े देश की ऊर्जा सुरक्षा को आगे बढ़ाने में कोयला क्षेत्र की सुदृढ़ता और समर्पण को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। कोयला मंत्रालय देश की ऊर्जा संबंधी जरूरतों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए इस क्षेत्र के भीतर निरंतर विकास और संचालनात्मक दक्षता को बढ़ावा देने प्रति दृढ़ है। रणनीतिक योजना एवं अनुकूल उपायों के जरिए, मंत्रालय भारत के ऊर्जा से जुड़े परिदृश्य में कोयला उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करना जारी रखे हुए है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोयला उद्योग देश के विकास एवं प्रगति की आधारशिला बना रहे।

Editor

Recent Posts

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के…

9 घंटे ago

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक होने के बाद पेपर रद्द, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-टी.ई.टी से संबंधित प्रश्नपत्र लीक की बडी साजिश का भिवंडी में निर्धारित…

9 घंटे ago

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हैदराबाद में ‘डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू’ के नामकरण पर भारत का आभार जताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तेलंगाना के हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क का…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन की सेशेल्स यात्रा पर विक्टोरिया पहुंचे, राष्ट्रपति हर्मिनी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन की सेशेल्‍स यात्रा पर विक्‍टोरिया पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर से गुजरात के लिए भारत टैक्सी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर सम्मेलन एवं…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘MSME दिवस 2026-उद्यमी भारत’ की अध्यक्षता की

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित 'एमएसएमई…

10 घंटे ago