बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम पोर्टल पर माइन ओपनिंग परमिशन मॉड्यूल लॉन्च किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और डिजिटल रूप से सक्षम अर्थव्यवस्था के विजन के अनुरूप, कोयला मंत्रालय ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम (एसडब्ल्यूसीएस) पोर्टल पर माइन ओपनिंग परमिशन (खदान खोलने की अनुमति) मॉड्यूल लॉन्च किया है। कोयला मंत्रालय में सचिव विक्रम देव दत्त ने 7 नवंबर 2024 को नए मॉड्यूल का उद्घाटन किया। इस परिवर्तनकारी पहल का उद्देश्य कोयला खदानों को खोलने के लिए अनुमोदन की प्रक्रिया को सरल और तेज करना है। डिजिटल सॉल्यूशंस का दोहन करते हुए, यह मॉड्यूल पारदर्शिता बढ़ाता है, दक्षता में सुधार करता है और प्रसंस्करण में लगने वाले समय को कम करता है। यह कदम कारोबारी सुगमता को पर्याप्त रूप से बढ़ावा देता है, अधिक निवेश-अनुकूल वातावरण बनाता है और तेजी से अनुमोदन का समर्थन करता है। यह नया मॉड्यूल कोयला क्षेत्र के विकास को गति देगा, इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही, यह मॉड्यूल देश के आत्मनिर्भरता और सतत विकास के विजन में योगदान देगा।

11 जनवरी 2021 को शुरू हुआ सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम (एसडब्ल्यूसीएस) कोयला खदानों को चालू करने के लिए आवश्यक सभी मंजूरी और अनुमोदन प्राप्त करने के लिए एक एकीकृत मंच प्रदान करता है। इसकी एक अन्य खूबी माइन ओपनिंग परमिशन मॉड्यूल है, जो नई खदानें शुरू करने या नए कोयला भंडार खोलने की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और तेज करता है। ऑनलाइन आवेदन और वास्तविक समय के आधार पर निगरानी की अनुमति देकर, प्लेटफॉर्म मैन्युअल कागजी कार्रवाई को समाप्त करता है, प्रसंस्करण समय को कम करता है। साथ ही, इससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ती है। यह सुव्यवस्थित दृष्टिकोण कोयला उद्योग में अधिक कुशल, निवेश-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देता है।

हाल ही में शुरू किया गया माइन ओपनिंग परमिशन मॉड्यूल कोयला क्षेत्र में वृद्धि और विकास को आगे बढ़ाने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रौद्योगिकी और स्वचालन के साथ, यह प्रणाली तेजी से निर्णय लेने में सक्षम बनाती है, उत्पादन बढ़ाने और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कोयला खदानों को तेजी से खोलने में सहायता करती है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

7 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

18 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

18 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

20 घंटे ago