भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमारी मातृभूमि के लिए बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, अनवरत संघर्ष और अतुलनीय समर्पण की याद दिलाता है, जिसकी बदौलत औपनिवेशिक शासन का अंत संभव हो सका।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके सपने हमें निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने नागरिकों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, ताकि हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम कर सकें।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विकास यात्रा आने वाले समय में और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: ​सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं।

​यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। ​आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।

140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य से हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। यह विकास यात्रा आने वाले समय में और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहे।

Editor

Recent Posts

MSME और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास…

5 घंटे ago

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक संबंधों का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक…

5 घंटे ago

भारत की राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र यूनेस्को के विश्व स्मृति क्षेत्रीय रजिस्टर में शामिल

यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में अब भारत की…

5 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री पद के लिए यशर पार्टी के नेता गादी आइज़ेनकोट का समर्थन करने पर अरब पार्टियां सहमत हुईं

इस्राएल में अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट और अरब समर्थित राम पार्टी ने…

5 घंटे ago