भारत

गृह मंत्रालय ने चक्रवात ‘फेंगल’ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तमिलनाडु सरकार को SDRF से केन्द्रीय हिस्से के रूप में ₹944.80 करोड़ जारी करने को मंजूरी दी

गृह मंत्रालय ने 30 नवंबर 2024 को चक्रवात ‘फेंगल’ से प्रभावित लोगों को राहत सहायता प्रदान करने में तमिलनाडु की मदद के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) से केन्द्रीय हिस्से की दोनों किस्तों के रूप में तमिलनाडु सरकार को ₹944.80 करोड़ जारी करने की मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मोदी सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लोगों की कठिनाई कम करने में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ से प्रभावित तमिलनाडु और केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल (IMCT) भेजे गए हैं। IMCT की आकलन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद स्थापित प्रक्रिया के अनुसार आपदा प्रभावित राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (NDRF) से अतिरिक्त वित्तीय सहायता स्वीकृत की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इस वर्ष 28 राज्यों को ₹ 21,718.716 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है। इनमें SDRF से 26 राज्यों को ₹14,878.40 करोड़, NDRF से 18 राज्यों को ₹ 4808.32 करोड़, राज्य आपदा शमन निधि (SDMF) से 11 राज्यों को ₹1,385.45 करोड़ तथा राष्ट्रीय आपदा शमन निधि (NDMF) से 07 राज्यों को ₹ 646.546 करोड़ शामिल हैं।

वित्तीय सहायता के अतिरिक्त, केन्द्र सरकार ने सभी बाढ़/चक्रवात प्रभावित राज्यों को अपेक्षित NDRF टीमों, सेना की टीमों और वायु सेना की तैनाती सहित सभी प्रकार की लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की है।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

28 मिनट ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

30 मिनट ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

33 मिनट ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

12 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

12 घंटे ago