बिज़नेस

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने LPG उपभोक्ताओं के बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पर स्पष्टीकरण जारी किया

प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं के लिए आधार आधारित प्रमाणीकरण लाभार्थियों की सटीक, तत्काल एवं किफायती पहचान, प्रमाणीकरण और लाभ के लक्षित वितरण के लिए डी-डुप्लीकेशन को सक्षम बनाता है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) की मानक संचालन प्रक्रिया में भी नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को एक शर्त के रूप में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (35 लाख से अधिक पीएमयूवाई लाभार्थी) सफलतापूर्वक किए गए। प्रमाणीकरण के क्रियाकलाप एलपीजी सुरक्षा निरीक्षण/शिविरों के एक भाग के रूप में वर्तमान में संचालित किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के प्रमाणीकरण को और बढ़ाने के लिए, अक्टूबर 2023 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को पीएमयूवाई और पीएएचएएल लाभार्थियों का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण करने और उन्हें पूरा करने के निर्देश जारी किए थे।

तेल विपणन कंपनियों के एलपीजी ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं को लगन से लागू कर रही हैं। पीएमयूवाई के 55 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों ने पहले ही अपना बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा नहीं हुआ है, उनके लिए कोई सेवा या लाभ बंद नहीं किया गया है।

घरेलू एलपीजी उपभोक्ता निम्नलिखित में से किसी भी चैनल का उपयोग करके बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा कर सकते हैं:

  1. एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के दौरान, एलपीजी डिलीवरी कर्मियों को बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण करने के लिए कहा जा सकता है।
  2. ग्राहकों के पास प्रमाणीकरण के लिए अपनी सुविधानुसार अपने एलपीजी वितरक के शोरूम पर जाने का विकल्प है।
  3. तेल विपणन कंपनियां मोबाइल एप्लिकेशन प्रदान करती हैं, जो ग्राहकों को स्वतंत्र रूप से प्रमाणीकरण प्रक्रिया को पूरा करने में सक्षम बनाते हैं।
Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

13 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

15 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

15 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

15 घंटे ago