भारत

ग्रामीण विकास मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष युवा ने ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सहयोग किया

ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) युवा ने भारत भर में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए एक आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह तीन साल की साझेदारी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को नौकरियों, स्वरोजगार, उद्यमिता और कौशल निर्माण पहलों से जोड़कर आजीविका के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला श्रम शक्ति की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

सहयोग के तहत पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान के पांच ब्लॉकों में कंप्यूटर दीदी केंद्रों और दीदी की दुकान की स्थापना के माध्यम से डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस पायलट परियोजना के सफल होने के बाद इसे बढ़ाकर 7000 से अधिक ब्लॉकों की 35 लाख महिलाओं तक पहुंचाने की क्षमता है।

एसओआई पर टी.के.अनिल कुमार, अपर सचिव, ग्रामीण विकास और शारदा थापलिया, उप प्रतिनिधि (संचालन), यूनिसेफ इंडिया ने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह में बोलते हुए, टी.के. अनिल कुमार ने कहा, “यह साझेदारी बहुत ही उपयुक्त समय पर आई है। यह बजट 2025-26 में घोषित ग्रामीण समृद्धि और स्थिरता कार्यक्रम के अनुरूप है। यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि 10 करोड़ एसएचजी सदस्यों में से लगभग एक तिहाई युवा हैं जो इस पहल में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।“

शारदा थापलिया ने कहा, “ग्रामीण विकास मंत्रालय का 10 करोड़ से अधिक स्वयं सहायता समूह महिलाओं का व्यापक नेटवर्क एक शक्तिशाली सामाजिक बुनियादी ढांचे के रूप में कार्य करता है, जिसका लाभ उन लोगों तक पहुंचने के लिए उठाया जा सकता है, जिन्हें इस अवसर की सबसे अधिक आवश्यकता है।”

इस साझेदारी में यूथ हब जैसी अभिनव पहल भी शामिल होंगी, जो नौकरियों, कौशल और स्वयंसेवा के लिए एक अत्याधुनिक एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है। इसके अतिरिक्त, हजारों लखपति दीदियों को बनाने के लिए स्केलेबल मॉडलों का परीक्षण किया जाएगा, जिससे महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के सरकार के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्मृति शरण, ग्रामीण विकास मंत्रालय की उप सचिव डॉ. मोनिका तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय और यूनिसेफ युवा की टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

11 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

11 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

11 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

13 घंटे ago