भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नए सिरे से तैयार किए गए अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल (www.incredibleindia.gov.in) पर अतुल्य भारत कंटेंट हब शुरू किया। अतुल्य भारत कंटेंट हब एक व्यापक डिजिटल संग्रह है। इसमें भारत में पर्यटन से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाली छवियों, फिल्मों, ब्रोशर और समाचार पत्रों का समृद्ध संग्रह है। यह संग्रह विभिन्न हितधारकों के उपयोग के लिए है। इसमें टूर ऑपरेटर, पत्रकार, छात्र, शोधकर्ता, फिल्म निर्माता, लेखक, प्रभावशाली व्यक्ति, सामग्री निर्माता, सरकारी अधिकारी और राजदूत शामिल हैं।
कंटेंट हब नए अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में यात्रा व्यापार (यात्रा मीडिया, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट) के लिए अतुल्य भारत पर अपनी ज़रूरत की हर चीज़ को एक ही स्थान पर एक्सेस करना आसान और सुविधाजनक बनाना है। इससे वे अपने सभी मार्केटिंग और प्रचार प्रयासों में अतुल्य भारत को बढ़ावा दे सकें। कंटेंट हब में वर्तमान में लगभग 5,000 कंटेंट एसेट हैं। रिपॉजिटरी पर उपलब्ध कंटेंट कई संगठनों के सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है। इसमें पर्यटन मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय और अन्य शामिल हैं।
अतुल्य भारत डिजिटल पोर्टल एक पर्यटक-केंद्रित, वन-स्टॉप डिजिटल समाधान है जिसे भारत आने वाले आगंतुकों के लिए यात्रा के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नया पोर्टल यात्रियों को उनकी यात्रा के हर चरण में, खोज और शोध से लेकर योजना, बुकिंग, यात्रा और वापसी तक आवश्यक जानकारी और सेवाएँ प्रदान करता है।
नया पोर्टल वीडियो, छवियों और डिजिटल मानचित्रों जैसी मल्टीमीडिया सामग्री का उपयोग करके आकर्षणों, शिल्प, त्योहारों, यात्रा डायरी, यात्रा कार्यक्रम और बहुत कुछ के बारे में जानकारी प्रदान करता है। प्लेटफ़ॉर्म की ‘बुक योर ट्रैवल’ सुविधा उड़ानों, होटलों, कैब, बसों और स्मारकों के लिए बुकिंग सुविधा प्रदान करती है। इससे यात्रियों सुविधा होती है। इसके अतिरिक्त, एआई-संचालित चैटबॉट प्रश्नों का उत्तर देने और यात्रियों को रियल टाइम जानकारी प्रदान करने के लिए एक वर्चुअल सहायक के रूप में कार्य करता है। अन्य सुविधाओं में मौसम की जानकारी, टूर ऑपरेटर विवरण, मुद्रा परिवर्तक, हवाई अड्डे की जानकारी, वीज़ा-गाइड और बहुत कुछ शामिल हैं।
पर्यटन मंत्रालय डिजिटल पोर्टल को अतुल्य भारत की खोज करने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणा का एक निरंतर स्रोत बनाने के लिए कई कदम उठाए है। इनमे नई सुविधाओं को शामिल करना, क्राउडसोर्सिंग के माध्यम से अतिरिक्त सामग्री जोड़ने के लिए संगठनों और संस्थानों के साथ साझेदारी कर पोर्टल में सुधार और विकास कार्य शामिल है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…