भारत

होटल प्रबंधन संस्थानों (IHM) और अग्रणी आतिथ्य समूहों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय होटल प्रबंधन संस्थानों (सीआईएचएम) ने 27 सितंबर, 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 8 प्रमुख राष्ट्रीय और वैश्विक आतिथ्य समूहों – इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल), आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, मैरियट इंटरनेशनल, ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप, आईटीसी ग्रुप ऑफ होटल्स, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स, रेडिसन ग्रुप ऑफ होटल्स और लेमन ट्री होटल्स के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए ।

इन समझौता ज्ञापनों पर प्रमुख आतिथ्य श्रृंखला के राष्ट्रीय प्रमुखों और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए और उनका आदान-प्रदान किया गया।

पर्यटन और आतिथ्य में भारतीय आतिथ्य और कौशल को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से, पर्यटन मंत्रालय ने देश भर के आतिथ्य समूहों से होटल प्रबंधन संस्थानों के लिए ‘उद्योग भागीदार’ बनने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की ताकि छात्रों को संबद्ध करने और उनका मार्गदर्शन करने के साथ-साथ संकाय विकास और अवसर तथा संस्थागत विकास की सुविधा मिल सके। पहले चरण में, 8 आतिथ्य समूहों को विशिष्ट केंद्रीय होटल प्रबंधन संस्थानों के लिए ‘उद्योग भागीदार’ घोषित करने के लिए चुना गया।

समझौता ज्ञापन के तहत, ‘उद्योग भागीदार’ और ‘संस्थान’ के बीच सहयोग और सुझावात्मक गतिविधियों के संभावित क्षेत्र प्रदान किए गए हैं और इनमें से दोनों पक्षों को सहयोग के क्षेत्रों का चुनाव करने की आवश्‍यकता है। साथ ही साथ उचित समझे जाने पर सहयोग और गतिविधियों के नए क्षेत्रों को भी जोड़ा जा सकता है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

3 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

3 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

3 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

5 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

5 घंटे ago