मॉयल ने अक्टूबर 2025 में 1.60 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन दर्ज किया है। यह इसकी स्थापना के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ अक्टूबर माह उत्पादन है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.1 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2026 के पहले सात महीनों के दौरान, कंपनी ने 11.04 लाख टन उत्पादन दर्ज किया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.5 प्रतिशत अधिक है।
अन्वेषण पर ज़ोर जारी रखते हुए मॉयल ने अप्रैल-अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान 57,275 मीटर की अपनी अब तक की सर्वोच्च अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग हासिल की है।
मॉयल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत कुमार सक्सेना ने इस प्रदर्शन पर कहा की “यह उत्साहजनक है कि पहले सात महीनों के दौरान उत्पादन में वृद्धि का रुझान बरकरार रहा है। मॉयल की टीम वर्त्तमान वर्ष में एक और प्रभावशाली प्रदर्शन दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…