भारत

मानसून निर्धारित समय से आठ दिन पहले केरल पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पिछले 16 वर्ष में पहली बार आज केरल में अपनी निर्धारित तिथि से आठ दिन पहले पहुंच गया है। केरल में मॉनसून सामान्‍य रूप से पहली जून तक पहुंचता है। मौसम विभाग ने कहा है कि इससे पहले केरल में साल 2009 में मॉनसून समय से पहले आया था। एक रिपोर्ट-

केरल में भारी बारिश जारी रहने के कारण आज कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 3 जिलों तथा लक्षद्वीप में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राज्य के पर्यटन क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। कई क्षेत्रों में यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बारिश के कारण दो लोगों की मौत भी हो गई है। पहाड़ी क्षेत्र, नदी तट, भूस्खलन संभावित क्षेत्र और तटीय क्षेत्र हाई अलर्ट पर हैं। केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप तटों पर मछुआरों को समुद्र में जाने से सावधान किया गया है। इस बीच, स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शाम तिरुवनंतपुरम में राज्य के मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों की एक उच्च स्तरीय बैठक होगी।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून, अब कर्नाटक के कारवार, शिवमोगा, हासन और मैसूरु तथा तमिलनाडु के धर्मपुरी और चेन्नई से होकर गुजर रहा है। तटीय कर्नाटक और वेस्‍टर्न घाट वाले जिलों में 30 तारीख तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट की घोषणा की है। राज्‍य के उत्तर भाग बेलगावी, धारवाड़ और हावेरी में ऑरेंज अलर्ट हैं और बेंगलुरु के आसपास येलो अलर्ट की घोषणा की गई हैं। तटीय कर्नाटका में घने काले बादल दिखाई दे रहे हैं। इस बार अच्‍छी बारिश होने की संभावना से किसान खुश हैं। जिला प्रशासन इन चुनौतियों का सामना करने की तैयारी में है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

34 मिनट ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

40 मिनट ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

42 मिनट ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

53 मिनट ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

1 घंटा ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

15 घंटे ago