भारत

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश, मौसम विभाग ने आज दो जिलों के लिए रेड अलर्ट और सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज दो जिलों के लिए रेड अलर्ट और सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए मूसलाधार वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, अहमदनगर, पुणे, रायगढ़, सातारा, कोल्हापूर और गढचिरोली और चंद्रपूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। राजधानी मुंबई में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। पड़ोसी रायगढ जिले में मध्यरात्रि से लगातार बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे नागरिकों के दैनिक जीवन पर असर पड़ा है। जालना जिले और सांगली जिले के कई हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश हो रही है।

इधर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने तथा तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

1 घंटा ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

1 घंटा ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

1 घंटा ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

2 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

2 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

16 घंटे ago