उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज शुरू हो गया। यह सत्र शुक्रवार तक चलेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में चार नए मंत्रियों का परिचय कराया।
मुख्यमंत्री योगी ने माता प्रसाद पांडे को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि विपक्ष मौजूदा मानसून सत्र में बहुमूल्य योगदान देगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बजट फरवरी 2024 में ही पारित हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजटीय आवश्यकताएं पूरा करने के लिए राज्य की पहली अनुपूरक मांग कल सदन में प्रस्तुत की जायेगी।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विधान भवन में नवनिर्मित समिति कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष सतीश महाना के दो वर्षों के बारे में एक पुस्तक का विमोचन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 मई 2015 को शुरू की गई जनसुरक्षा योजनाएं -…
सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) को चीफ ऑफ…
सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है।…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के यु्द्धविराम…
ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमरीका द्वारा समर्थित मसौदा प्रस्ताव को ‘त्रुटिपूर्ण’ और…
भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए चर्चा के दूसरे…