अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के ग्वादर में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में तीन लोगों की मौत

पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर शहर में बलोच लोगों के अधिकारों के लिए धरना के बाद प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से झड़प हुई जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए तथा कई अन्य जख्मी हुए।

बलूचिस्तान यकजेहती समिति (बीवाईसी) द्वारा आयोजित धरना रविवार को शुरू हुआ और सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प में 14 लोगों सहित कई लोग जख्मी हो गए। बीवाईसी बलूचिस्तान प्रांत के लोगों के अधिकारों और उसके प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन कर रही है।

‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने ग्वादर जाने वाले रास्तों की ओर अवरोधक लगा दिए, फिर भी बड़ी संख्या में लोग ‘बलोच राजी मुची’ (बलोच राष्ट्रीय सभा) के लिए मरीन ड्राइव पर जमा होने में कामयाब रहे। जब लोगों ने मरीन ड्राइव पहुंचना शुरू किया तो कुछ जांच चौकियों और ग्वादर के पास सुरक्षा बलों के साथ झड़पों की खबर है। प्रदर्शनकारियों द्वारा कुछ चौकियों पर हमला करने की भी रिपोर्ट है जिसके बाद सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां चलानी पड़ीं।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 28 लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्वादर के सरकारी अस्पताल में तीन शव हैं तथा आठ लोग जख्मी हैं। सुरक्षा बलों ने शनिवार शाम को झड़पों के दौरान गोलीबारी की, जिसमें मस्तुंग में 14 लोग घायल हो गए। रविवार को तुरबत में चार अन्य लोग जख्मी हुए।

ग्वादर में सभा को संबोधित करते हुए, बीवाईसी नेता डॉ. महरंग बलोच और अन्य लोगों ने बलोच लोगों के अधिकारों और प्रांत के संसाधनों की सुरक्षा के लिए अपने संघर्ष को नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार से प्रांत के कई हिस्सों में जनजीवन पटरी से उतर गया है और ग्वादर और क्वेटा की ओर जाने वाली सड़कें और राजमार्ग प्रदर्शनकारियों या सुरक्षाकर्मियों द्वारा अवरुद्ध कर दिए गए हैं। गोलीबारी के विरोध में प्रांत के लिए कई हिस्सों में हड़ताल रही।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तानी अधिकारियों से बलूचिस्तान में इंटरनेट प्रतिबंध और ग्वादर जाने वाले रास्ते से अवरोधों को हटाकर राष्ट्र और अंतरारष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

सरकार ने विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत इन्वेंट्री-आधारित सीमा पार ई-कॉमर्स निर्यात ढांचा अधिसूचित किया

भारत सरकार ने अधिसूचना संख्या 27/2026-27 दिनांक 5 अगस्त, 2026 और संबंधित सार्वजनिक सूचना संख्या…

3 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- युवा प्रदर्शनकारियों के साथ अधिकारियों को संयम बरतना चाहिए

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि युवा छात्र प्रदर्शनकारियों को लेकर प्रतिक्रिया देते समय अधिकारियों…

3 घंटे ago

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज

झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित…

3 घंटे ago

सरकार ने चांदीपुरा वायरस रोग (CHPV) के प्रकोप से निपटने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल (NJORT) को गुजरात और राजस्थान में तैनात किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चांदीपुरा वायरस रोग (सीएचपीवी) के प्रकोप से निपटने…

5 घंटे ago

DRI ने 364 मिलियन टन प्रतिबंधित पाकिस्तानी सूखा खजूर जब्त किया, बाजार मूल्य 3 करोड़ रुपये

पाकिस्तान से आयात पर भारत के लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

6 घंटे ago

RBI ने रेपो दर में कोई बदलाव न करते हुए 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा

भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान…

8 घंटे ago