केन्या में तेज वर्षा के कारण आज बांध टूटने से माई माहियू क्षेत्र में 40 से अधिक लोग मारे गये। इसके साथ ही केन्या में बाढ में मरने वालों की संख्या 120 से अधिक हो गई है। हाल के दिनों में पूर्वी अफ्रीका में अल-नीनो मौसम चक्र के कारण तेज वर्षा हो रही है।
केन्या के मौसम विभाग ने महीने की शुरूआत में चेतावनी दी थी कि मई तक केन्या में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। इसके अलावा बुरूंडी में भी लगभग एक लाख लोग विस्थापित हो गये हैं तथा तंजानिया में 58 लोगों की मौत हो गई है और कई हजार लोग बेघर हो गये हैं। पिछले साल के अंत में पूर्वी अफ्रीका में वर्षा के मौसम के दौरान रिकॉर्ड बाढ आई थी।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…