भारत

उत्‍तर प्रदेश में 17 जिलों के एक हजार पांच सौ से अधिक गांव बाढ की चपेट में

उत्‍तर प्रदेश में 17 जिलों के एक हजार पांच सौ से अधिक गांव बाढ की चपेट में हैं। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के शहरी इलाकों में भी बाढ की स्थिति है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को बाढ प्रभावित लोगों को 24 घंटे के अंदर सहायता देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संपत्ति के नुकसान सहित फसल हानि या बाढ़ क्षति से प्रभावित लोगों को तुरंत वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए। योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को बाढ की स्थिति और नदियों तथा बांधों के जलस्‍तर पर लगातार नजर रखने को कहा है।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, कुशी नगर, बलरामपुर, श्रावस्‍ती, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, अयोध्‍या, बेहराइच, गौरखपुर, बदायूं, देवरिया, उन्‍नाव, फरूखाबाद, बरेली और बाराबंकी जिले के कई गांव बाढ तथा बांध से छोडे गए पानी से प्रभावित हो रहे हैं।

Editor

Recent Posts

सरकार ने सस्ती एलपीजी के लिए तेल कंपनियों को 2025-26 में दिया 30 हजार करोड़ रुपये मुआवजा

सरकार ने उपभोक्ताओं को सस्ती एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2025-26 में तेल विपणन…

7 घंटे ago

बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी

बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्‍यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 26…

12 घंटे ago

डाक विभाग छह प्रमुख शहरों में अगले दिन वितरण की गारंटी के साथ ’24 स्पीड पोस्ट’ सेवा आरंभ करेगा

डाक विभाग 17 मार्च, 2026 को 24 स्पीड पोस्ट सेवा आरंभ कर रहा है। इस…

13 घंटे ago

हिमाचल प्रदेश: अटल टनल रोहतांग में भारी बर्फबारी जारी

हिमाचल प्रदेश: अटल टनल रोहतांग में भारी बर्फबारी जारी है। प्रशासन द्वारा लगभग 1,000 पर्यटक…

13 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी…

16 घंटे ago