भारत

प्रधानमंत्री मोदी 7 अगस्त को एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अगस्त को सवेरे लगभग 9 बजे नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

सम्मेलन का विषय “सदाबहार क्रांति, जैव-खुशहाली का मार्ग” प्रो. स्वामीनाथन के सभी के लिए भोजन सुनिश्चित करने के प्रति आजीवन समर्पण को प्रदर्शित करता है। यह सम्मेलन वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, विकास पेशेवरों और अन्य हितधारकों को ‘सदाबहार क्रांति’ के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने पर चर्चा और विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा। प्रमुख विषयों में जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों का टिकाऊ प्रबंधन; खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए सतत कृषि; जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होकर जलवायु अनुकूलन मजबूत करना; सतत और समतामूलक आजीविका के लिए उपयुक्त तकनीकों का उपयोग; और युवाओं, महिलाओं तथा कमजोर समुदायों को विकासात्मक चर्चाओं में शामिल करना सम्मिलित हैं।

उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए, एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (एमएसएसआरएफ) और विश्व विज्ञान अकादमी (टीडब्ल्यूएएस) मिलकर एमएस स्वामीनाथन खाद्य एवं शांति पुरस्कार की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता को पहला पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विकासशील देशों के उन व्यक्तियों को सम्मानित करेगा जिन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान, नीति विकास, जमीनी स्तर पर सहभागिता या स्थानीय क्षमता निर्माण के माध्यम से खाद्य सुरक्षा में सुधार और कमजोर तथा हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए जलवायु न्याय, समानता और शांति को आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

Editor

Recent Posts

भारत की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इस वर्ष सितंबर में बढ़कर 11.39% हुई

देश में थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्‍फीति सितंबर में बढ़कर 11 दशमलव तीन-नौ प्रतिशत…

14 मिनट ago

भारत से नारियल रेशा और इससे बने उत्पादों के निर्यात में 300% से अधिक की वृद्धि दर्ज

भारत से नारियल रेशा और इससे बने उत्पादों के निर्यात में तीन सौ पांच प्रतिशत…

16 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने परम पावन पोप लियो XIV के शीघ्र स्वस्थ होने और सदैव अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की है कि परम पावन पोप लियो…

24 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में एग्रीविज़न के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया

केंद्रीय कृषि विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूसा, दिल्ली में एग्रीविज़न के 10वें…

26 मिनट ago

भारत ने समुद्री सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित संयुक्त भारत-आसियान अनुसंधान एजेंडा विकसित करने का प्रस्ताव रखा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ऐसा हिंद-प्रशांत क्षेत्र चाहता है जहां छोटे-बड़े…

28 मिनट ago

TDB-DST ने RDI कोष के तहत 151 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत की स्वायत्त हवाई प्रणालियों और अगली पीढ़ी की लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को मजबूत करने के…

31 मिनट ago