insamachar

आज की ताजा खबर

MoSPI signed a MoU with Thapar Institute of Engineering and Technology, Punjab, to conduct a research study.
भारत

MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित एवं विश्लेषणात्मक फ्रेमवर्क तैयार करने पर शोध अध्ययन करने हेतु पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

हस्ताक्षर समारोह में एमओएसपीआई सचिव डॉ. सौरभ गर्ग उपस्थित थे। थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कुलपति प्रो. पद्मकुमार नायर और एमओएसपीआई के क्षमता विकास प्रभाग के अतिरिक्त महानिदेशक आर. राजेश ने भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एमओएसपीआई के समन्वय एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रभाग (सीक्यूसीडी) के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. चंद्रमणि शर्मा और एमओएसपीआई के अनुसंधान एवं विश्लेषण प्रभाग (आरएडी) के उप महानिदेशक डॉ. सौरभ चक्रबोरटी भी उपस्थित थे।

इस सहयोग का उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग खर्च (एमपीसीई) का अनुमान लगाकर, घरेलू उपभोग पैटर्न का विश्लेषण कर और गरीबी के आकलन एवं व्यापक आर्थिक नियोजन के लिए साक्ष्य जुटाकर घरेलू उपभोग खर्च (एचसीईएस) आंकड़ों का लाभ उठाना है। यह आधिकारिक सांख्यिकी में एआई के नवीन उपयोग की दिशा में एक और पहल है तथा अनुसंधान हेतु एमओएसपीआई और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बढ़ते सहयोग को उजागर करती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *