भारत

सीमा शुल्क से छूट और जीएसटी दरों में कमी के कारण तीन कैंसर रोधी दवाओं (ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब) की अधिकतम खुदरा कीमत में कमी आएगी

किफायती कीमतों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 28.10.2024 को एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया है, जिसमें संबंधित दवा निर्माताओं को तीन कैंसर रोधी दवाओं- ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब पर एमआरपी कम करने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में की गई घोषणा के अनुसरण में है, जिसमें इन तीन कैंसर रोधी दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने दिनांक 23.07.2024 को अधिसूचना 30/2024 जारी कर इन तीन कैंसर रोधी दवाओं पर सीमा शुल्क घटाकर शून्य किया हुआ है।

इसके अलावा, वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने अधिसूचना संख्या 05/2024 दिनांक 08.10.2024 जारी की है, जिसमें इन तीन दवाओं पर 10.10.2024 से जीएसटी दरों को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की अधिसूचना दी गई है।

सीमा शुल्क से छूट और जीएसटी दरों में कमी के कारण, बाजार में इन दवाओं के एमआरपी में कमी होनी चाहिए और करों तथा शुल्कों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए। इसलिए, एनपीपीए ने दिनांक 28.10.2024 के कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से उपर्युक्त दवाओं के सभी निर्माताओं को इन दवाओं के एमआरपी को कम करने का निर्देश दिया है। निर्माताओं को डीलरों, राज्य औषधि नियंत्रकों और सरकार को परिवर्तन दर्शाते हुए एक मूल्य सूची या पूरक मूल्य सूची जारी करने और फॉर्म-II/फॉर्म V के माध्यम से एनपीपीए को मूल्य परिवर्तन के बारे में जानकारी प्रस्तुत करने की जरूरत है।

Editor

Recent Posts

NHRC ने हरियाणा के सोनीपत में कुत्ता काटे व्यक्ति की चिकित्सकीय लापरवाही के कारण कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में छपी उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है…

4 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल…

5 घंटे ago

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार: सरकार

सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ…

5 घंटे ago

NHRC ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी विद्यालय में छत का पंखा गिरने से दो छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के…

5 घंटे ago

इस्राएल ने ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने की घोषणा के एक दिन बाद ईरान पर हमले फिर शुरू किए

इस्राएल ने प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू के ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने…

6 घंटे ago

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर…

6 घंटे ago