भारत

MSME और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश की उपस्थिति में सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन शुरुआती तौर पर 3 वर्षों के लिए वैध होगा और देश भर के 15 एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर्स (TCs) में लागू किया जाएगा।

15 एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र

क्रम संख्या No.एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्रक्रम संख्याएमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र
1.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल टूल रूम), लुधियाना, पंजाब9.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टूल डिज़ाइन), चेन्नई, तमिलनाडु
2.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टूल डिज़ाइन), हैदराबाद, तेलंगाना10.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (IDTR), जमशेदपुर एक्सटेंशन सेंटर, Br. एमएसएमई-DFO, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
3.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर), कोलकाता, पश्चिम बंगाल11.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंडो डेनिश टूल रूम), जमशेदपुर, झारखंड
4.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर), भुवनेश्वर, ओडिशा12.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (IDEMI मुंबई), एक्सटेंशन सेंटर, बेंगलुरु, कर्नाटक
5.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंडो जर्मन टूल रूम), अहमदाबाद, गुजरात13.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
6.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंस्टीट्यूट फॉर डिज़ाइन ऑफ़ इलेक्ट्रिकल मेज़रिंग इंस्ट्रूमेंट्स), मुंबई, महाराष्ट्र14.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, बद्दी, हिमाचल प्रदेश
7.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (इंडो जर्मन टूल रूम), औरंगाबाद, महाराष्ट्र15.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, कानपुर, उत्तर प्रदेश
8.एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (ESTC), रामनगर एक्सटेंशन सेंटर, दिल्ली

समझौता ज्ञापन के उद्देश्य:-

  • इस सहयोग के तहत, संबंधित प्रौद्योगिकी केंद्रों (TCs) द्वारा चिन्हित केंद्रों पर स्थापित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन, घरेलू उपकरण (होम एप्लायंसेज), इंस्टॉलेशन, सर्विसिंग और मरम्मत के क्षेत्रों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (NSQF)-अनुपालन और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैमसंग विशेष प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (ToT), तकनीकी सहायता और निरंतर हैंडहोल्डिंग (मार्गदर्शन एवं सहायता) प्रदान करेगा।
  • यह पहल युवाओं को व्यावहारिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग), उद्योग का अनुभव (इंडस्ट्री एक्सपोजर), करियर परामर्श, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता प्रदान करेगी। सफल प्रशिक्षुओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹12,000/माह के वजीफे (स्टाइपेंड) के साथ तीन महीने की इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी। पात्र महिला और दिव्यांगजन प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति के माध्यम से भी सहायता दी जाएगी, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए योग्यता-आधारित पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
  • यह कार्यक्रम शुरुआती पहले वर्ष में 1,600 प्रशिक्षुओं को लक्षित करेगा, जिसमें आगामी वर्षों में क्रमिक वृद्धि की जाएगी।
  • कुशल और उद्योग के लिए तैयार मानव संसाधन का एक समूह (पूल) तैयार करने के अलावा, यह सहयोग उद्योग-संस्थान संबंधों को मजबूत करेगा तथा उद्योगों/एमएसएमई (एमएसएमईs) को, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण सेवा क्षेत्रों में कुशल कार्यबल और तकनीकी क्षमताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता प्रदान करेगा।
Editor

Recent Posts

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक संबंधों का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने राष्‍ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक…

1 घंटा ago

भारत की राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र यूनेस्को के विश्व स्मृति क्षेत्रीय रजिस्टर में शामिल

यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में अब भारत की…

1 घंटा ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री पद के लिए यशर पार्टी के नेता गादी आइज़ेनकोट का समर्थन करने पर अरब पार्टियां सहमत हुईं

इस्राएल में अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट और अरब समर्थित राम पार्टी ने…

1 घंटा ago

भारतीय तटरक्षक बल ने मुरसु चक्रवात के बाद से लापता मछुआरों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया

भारतीय तटरक्षक बल ने मुरसु चक्रवात के बाद से लापता मछुआरों की तलाश के लिए…

1 घंटा ago