सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के तहत पंजीकृत पात्र जनजातीय कारीगरों के लिए बाजार पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश, ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक श्री एम. राजा मुरुगन, उप महानिदेशक श्री नितीश कुमार, एमएसएमई मंत्रालय के संयुक्त विकास आयुक्त श्री दानिश अशरफ और ट्राइफेड के कार्यकारी निदेशक श्री प्रतीक सिंह मीणा की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया। यह सहयोग एमएसएमई मंत्रालय के ‘पीएम विश्वकर्मा ढांचे’ और ट्राइफेड के स्थापित ‘ट्राइब्स इंडिया मार्केटप्लेस’ एवं खुदरा नेटवर्क को एक साथ लाता है।
17 सितंबर 2023 को शुरू की गई ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता तथा पहुंच में सुधार करना है। यह योजना उन कारीगरों को सहायता प्रदान करती है जिनके कौशल परिवारों और अनौपचारिक समूहों के भीतर प्रशिक्षण के पारंपरिक गुरु-शिष्य मॉडल के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होते हैं।
समझौता ज्ञापन के उद्देश्य:-
यह सहयोग पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत जनजातीय कारीगरों के पारंपरिक उत्पादों को ट्राइब्स इंडिया के खुदरा (रिटेल) और डिजिटल मार्केटप्लेस नेटवर्क से जोड़कर उनकी बाजार दृश्यता (मार्केट विजिबिलिटी) का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह दोनों संगठनों के लागू नियमों और नीतियों के अनुसार, भाग लेने वाले कारीगरों के लिए उत्पाद प्रस्तुतिकरण, क्षमता निर्माण और व्यापक बाजार पहुंच का समर्थन करेगा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में 37…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…