भारत

एनएबीएल ने आईएसओ 15189:2022 आवेदक प्रयोगशालाओं के लिए नया मेडिकल एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के एक घटक बोर्ड, राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) ने आज आईएसओ 15189:2022 आवेदक प्रयोगशालाओं के लिए अपना नया मेडिकल एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया। यह ऑनलाइन पोर्टल एक वर्चुअल कार्यक्रम “”गोइंग लाइव” के दौरान जारी किया गया। यह ऑनलाइन पोर्टल, प्रत्यायन प्रक्रिया में सुगमता, दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एनएबीएल के मिशन में एक बड़ा कदम है।

नया एनएबीएल मेडिकल एप्लिकेशन पोर्टल मेडिकल प्रयोगशालाओं के वास्तविक संचालन को ध्यान में रखकर पुनः विकसित किया गया है। यह प्रयोगशालाओं को एक सुव्यवस्थित आवेदन प्रक्रिया, बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव, कम समय और अधिक सटीकता प्रदान करेगा। पोर्टल में कई सुधार शामिल हैं, जैसे पुनर्गठित एप्लिकेशन फ्लो, मानकीकृत टेम्पलेट्स, एक विस्तृत प्री-रजिस्ट्रेशन चेकलिस्ट, सरल और सहज यूज़र इंटरफ़ेस और मल्टी-यूज़र एक्सेस फीचर, जिसके माध्यम से प्रयोगशालाएँ अलग-अलग अधिकारों के साथ कई यूज़र्स को कार्य सौंप सकती हैं। इन सुविधाओं से डेटा एंट्री तेज़ होगी, निगरानी बेहतर होगी और पूरे मान्यता चक्र में जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

क्यूसीआई अध्यक्ष जक्षय शाह ने कहा कि नए पोर्टल के माध्यम से अब ऐसे कार्य, जिन्हें पूरा करने में पहले हफ़्तों या महीनों का समय लगता था, अब सिर्फ़ दो से तीन घंटे में पूरे हो सकेंगे। उन्होंने इसे भारत की क्वालिटी इकोसिस्टम में सबसे बड़े बदलावों में से एक बताते हुए कहा कि इसी मॉडल को अब अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा ताकि भारत की गुणवत्ता यात्रा में तकनीकी दक्षता, नवाचार और जवाबदेही को केंद्र में लाया जा सके।

एनएबीएल अध्यक्ष, डॉ. संदीप शाह ने कहा कि यह पोर्टल प्रत्यायन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। मल्टी-यूज़र एक्सेस और सरल फीचर्स के साथ यह प्रयोगशालाओं के लिए ‘व्यापार में सुगमता’ को आसान बना रहा है और भारत की गुणवत्ता प्रणाली को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है।

इस पहल से पूरे देश की सैकड़ों मेडिकल प्रयोगशालाओं को लाभ मिलेगा। अब उन्हें आईएसओ 15189:2022 के अंतर्गत मान्यता के लिए एक पारदर्शी, कुशल और सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान पोर्टल का लाइव डेमो, उसकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी और देशभर की मेडिकल प्रयोगशालाओं के प्रतिभागियों के साथ एक इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

11 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

11 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

14 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

17 घंटे ago