दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आर आर टी एस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रेल में यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम – एनसीआरटीसी ने यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण – 2024 शुरू किया है। यह सर्वेक्षण 15 जून तक चलेगा। आरआरटीएस के आधिकारिक ऐप कनेक्ट और वेबसाइट के माध्यम से यात्री इस सर्वेक्षण में हिस्सा ले सकते हैं।
एनसीआरटीसी ने बताया है कि इस सर्वेक्षण का उद्देश्य नमो भारत रेल के संचालन, स्टेशनों और समग्र यात्रा अनुभवों के बारे में यात्रियों से जानकारी एकत्र करना है। एनसीआरटीसी ने आगे बताया कि इस सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी के आधार पर नमो भारत रेल की सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। नमो भारत रेल के परिचालन के शुरू होने से अब तक 10 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…