भारत

कृतज्ञ राष्ट्र आज भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनके 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर आज कृतज्ञ राष्‍ट्र उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भारतीय संविधान के शिल्‍पी डॉक्टर अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश और अन्य सांसद तथा प्रमुख नेता नई दिल्ली में संसद भवन परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

भारत रत्न डॉ. आम्बेडकर एक न्यायविद, विचारक, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना जीवन समानता की वकालत करने और जाति आधारित भेदभाव को मिटाने के लिए समर्पित कर दिया। बाबा साहेब को 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

35 मिनट ago

भारत ट्यूलिप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…

36 मिनट ago

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

46 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…

51 मिनट ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

56 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

59 मिनट ago