राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में कथित यौन उत्पीड़न की घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। आयोग ने एक बयान में बताया कि दो सदस्यीय यह समिति इस घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी और अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का आकलन करेगी। समिति में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी और महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित शामिल हैं।
इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक को पीडिता की निशुल्क चिकित्सा देखभाल और सुरक्षा करने का निर्देश दिया था। श्रीमती रहाटकर ने उन अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया था जिन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों और भारतीय न्याय संहिता की धारा 72 का उल्लंघन करते हुए पीडिता की पहचान सार्वजनिक की थी।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…