भारत

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आज से शीतलहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा कि पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 1 से 6 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों और पंजाब व हरियाणा आज से 1 जनवरी तक शीत लहर की रहने की संभावना है। राजस्थान में आज ठंड का प्रकोप रहेगा।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। साथ ही बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 को बर्फ जमने और फिसलन भरी सड़कों के कारण बंद कर दिया गया है। काजीगुंड सेक्शन, रामबन, उधमपुर और जम्मू में 1 हजार 300 से ज़्यादा भारी मोटर वाहन फंसे हुए हैं। बर्फ जमने के कारण दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड अभी भी बंद है। कश्‍मीर के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने हिमपात के कारण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए श्रीनगर में अपने मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में व्यापक वर्षा के कारण में कडाके ठंड पड रही है। इस कारण तापमान में काफी गिरावट आई है।

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शहर के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि आज अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी कोहरा छाया रहा। प्रयागराज में आज सुबह दृश्यता शून्य रही और वाराणसी तथा अमृतसर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

7 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

7 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

7 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

7 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

21 घंटे ago