Defence News

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘योग कार्यशाला’ का आयोजन किया

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 14 जून, 2024 को पुणे के खडकवासला में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में समस्त तीनों सेनाओं के कर्मियों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया।

इस कार्यशाला के तहत योग पर एक व्याख्यान में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को निरंतर बनाए रखने में इसके विशेष महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यशाला में ध्यान, प्राणायाम और आसन जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं। भारतीय सशस्त्र बलों के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने सही आसन के साथ-साथ सांस लेने की सटीक तकनीक या तरीके भी प्रदर्शित किए। उन्होंने योग से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया।

इस कार्यशाला ने योग को बढ़ावा देकर, और स्वस्थ जीवन शैली एवं समग्र खुशहाली के विशेष महत्व के बारे में एनडीए बिरादरी को जागरूक करके समस्त उपस्थित लोगों पर गहरा प्रभाव डाला।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

13 घंटे ago