उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक आतंकवादी संगठन से मिली धमकी के बाद श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र और उसके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक राज करन नय्यर ने आज अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। हालांकि उन्होंने आतंकी संगठन की धमकी पर प्रत्यक्ष रूप से कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन वहां की सुरक्षा को लेकर राज करन नय्यर ने कहा कि अयोध्या धाम की सुरक्षा व्यवस्था को विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है। विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…