आज राष्ट्रीय गणित दिवस है। यह दिवस भारत के सबसे प्रतिभाशाली और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय गणित दिवस रामानुजन की अविश्वसनीय उपलब्धियों और गणित के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। रामानुजन का जन्म वर्ष 1887 में तमिलनाडु के ईरोड में हुआ था। उनके पास गणित की कोई औपचारिक शिक्षा नहीं थी, फिर भी उन्होंने स्व–शिक्षण से संख्या सिद्धांत यानी Number Theory, अनंत श्रेणी और जटिल गणितीय विश्लेषण में अद्भुत योगदान दिया। हार्डी–रामानुजन संख्या‘ उनकी प्रतिभा का एक प्रसिद्ध उदाहरण है। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में रामानुजन की 125वीं जयंती पर इस दिन की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जगाना और मानवता के विकास में गणित के महत्व को समझाना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…