भारत

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई (मेन) 2026 सत्र 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई (मेन) 2026 सत्र 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बी.ई. या बी.टेक के पेपर 1 में 21 से 24 जनवरी के बीच परीक्षा देने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 तीन बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड और बारकोड स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हों। उम्मीदवारों को पहचान सत्यापन के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होगा।

एनटीए ने बताया कि 28 और 29 जनवरी को होने वाली बी.ई. / बी.टेक के पेपर-1, बी.आर्क के पेपर 2ए और बी.प्लानिंग के पेपर 2बी की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

7 घंटे ago