जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने आज दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। इस दौरान उनके साथ भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची भी थे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डी.एम.आर.सी. के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली मेट्रो परियोजना के बारे में जानकारी दी। डी.एम.आर.सी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यात्रा के दौरान जापानी विदेश मंत्री ने दिल्ली मेट्रो के निर्माण और संचालन के विभिन्न पहलुओं में गहरी रुचि दिखाई। जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी ने पहले चरण से ही दिल्ली मेट्रो परियोजना को वित्तीय सहायता प्रदान की है। इससे पहले दिन में तोशिमित्सु मोटेगी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने भूकंप के कारण देश में आपातकाल की घोषणा की…
अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात…
भारत सरकार के निर्बाध, बाधा रहित और प्रौद्योगिकी-संचालित राजमार्ग यात्रा के विजन को साकार करने की…
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कल नई दिल्ली में आयोजित अलग-अलग…
भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने कई हितधारकों की मांग को देखते हुए…
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत, "स्थिति से दृढ़ता से उबरने, नवाचार, सहयोग और…