भारत

एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप-2025 आज सर्व धर्म पूजा के साथ दिल्ली कैंट के करिअप्पा परेड ग्राउंड में शुरू हुआ

एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप-2025 आज सर्व धर्म पूजा के साथ दिल्ली कैंट के करिअप्पा परेड ग्राउंड में शुरू हुआ। इस वर्ष कैंप में 917 बालिका कैडेट भाग ले रही हैं जो सर्वाधिक है।देश के सभी 28 राज्यों और 08 केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 2,361 कैडेट एक महीने चलने वाले एनसीसी कैंप में हिस्सा ले रहे हैं।

इनमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से 114 और पूर्वोत्तर क्षेत्र से 178 कैडेट शामिल हैं जो लघु भारत की झलक पेश कर रहे हैं। इसके अलावा 14 मित्र देशों के कैडेट और अधिकारी भी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत शिविर में भाग लेंगे।

इस अवसर पर एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कैडेटों का स्वागत किया और उन्हें इस सबसे प्रतिष्ठित एनसीसी शिविर के चयन के लिए बधाई दी। उन्होंने कैडेटों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ धर्म, भाषा, जाति से ऊपर उठकर सचरित्रता, ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा, भाईचारे और समूह कार्य के सर्वोच्च गुण प्रदर्शित करने की सलाह दी।

गणतंत्र दिवस कैंप का मूल उद्देश्य भाग लेने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेटों में गहरी देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता उत्पन्न करना है। वार्षिक रूप से आयोजित होने वाले इस आयोजन में कैडेटों को प्रशिक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी और सामाजिक सेवा पहल में भाग लेने का अवसर मिलता है जिससे एकता और गौरव की भावना प्रबल होती है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

3 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

14 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

16 घंटे ago