महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पूर्व राज्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी के नेता बाबा सिद्दिक़ी की हत्या के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाबा सिद्दिक़ी की कल शाम मुंबई में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और एक हमलावर अभी फरार है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में होगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भी की कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक इस घटना की जांच करेंगे।
घटना के बाद, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने लीलावती अस्पताल का दौरा किया, जहां सिद्दिकी को भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने भी अस्पताल में सिद्दिकी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मामले की व्यापक जांच की अपील की है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने इस हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने भारतीय हवाई अड्डों…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…
तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…