भारत

NCTE ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 और 2022-23 के लिए शिक्षक शिक्षण संस्थानों की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) एक सांविधिक निकाय है जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद अधिनियम, 1993 (1993 की संख्या 73) के अनुसरण में 17 अगस्त, 1995 को अस्तित्व में आयी थी। इसका उद्देश्य पूरे देश में अध्यापक शिक्षा के नियोजित और समन्वित विकास को प्राप्त करने और अध्यापक शिक्षा के लिए मानदंडों और मानकों का विनियमन और उचित रखरखाव की व्यवस्था करना तथा उससे संबंधित मामलों का समाधान करना है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्या मान्यता प्राप्त संस्थान एनसीटीई अधिनियम 1993 के प्रावधानों के अनुसार कार्य कर रहे हैं और मान्यता प्राप्त संस्थानों पर जवाबदेही लागू करने तथा देश भर के शिक्षक शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और सेवा वितरण में सुधार लाने के लिए परिषद द्वारा निर्धारित मानदंडों और मानकों और दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य कर रहे हैं, इसे लेकर परिषद की आम सभा ने 5 अगस्त, 2024 को आयोजित अपनी 61वीं बैठक में अहम फैसला लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कि सभी मौजूदा शिक्षक शिक्षण संस्थानों (टीईआई) को अनिवार्य रूप से शैक्षणिक सत्र 2021-22 और 2022-23 की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) एनसीटीई पोर्टल पर वर्षवार ऑनलाइन जमा करनी होगी।

परिषद के उपरोक्त निर्णय के आलोक में, एनसीटीई ने दिनांक 09.09.2024 को एक सार्वजनिक सूचना जारी की है जो एनसीटीई की वेबसाइट https://ncte.gov.in पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षण संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 और 2022-23 के लिए कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) ऑनलाइन मोड के माध्यम से उक्त पीएआर पोर्टल पर जमा करना होगी। पीएआर पोर्टल का लिंक, यानी https://ncte.gov.in/par/ पर भी सार्वजनिक सूचना में दिया गया है। ऑनलाइन पीएआर जमा करने की समयसीमा 09.09.2024 से 10.11.2024 (रात 11:59 बजे) तक होगी।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

8 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

10 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

10 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

10 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

10 घंटे ago