भारत

बिहार विधानसभा चुनावों में NDA ने 202 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया; महागठबंधन को मिली केवल 35 सीट

एन.डी.ए. ने बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग ने कल रात सभी 243 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए। भारतीय जनता पार्टी 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) ने 85 सीट जीतीं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीट मिली। राष्‍ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन को केवल 35 सीट हासिल हुई।

बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार सरकार के 29 मंत्रि‍यों में से 28 को जीत हासिल हुई है। वहीं जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र से राज्य सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह चुनाव हार गए हैं। भाजपा कोटे के 17 मंत्रियों को जीत हासिल हुई है। इस बार के चुनाव में जीत का सबसे बड़ा अंतर पूर्णिया में रहा, जहां रुपौली विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के कलाधार मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीमा भारती को 73500 मतों के अंतर से पराजित किया। भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा सीट पर जीत और हार का अंतर मात्र 27 वोट का रहा। यहां कांटे की टक्कर में जनता दल यूनाइटेड के राधा चरण साह ने दीपू सिंह को हराया।

विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दलों को भारी नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल ने पिछली बार 2020 में 75 सीट जीती थीं। उसे इस बार 50 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को 13 सीटों का नुकसान हुआ है वहीं विकास शील इंसान पार्टी ने पिछली बार चार सीट जीती थी। वह इस बार खाता भी नहीं खोल पाई है। नालंदा जिले के हरनौत सीट से 10वीं बार चुनाव जीत कर हरिनारायण सिंह ने एक कीर्तिमान बनाया है। इस बार 28 महिला उम्मीदवार विधानसभा के लिए चुनी गई हैं। इसमें से सबसे अधिक 10 महिला प्रत्याशियों ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की है।

बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए आज पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दलों की एक अनौपचारिक बैठक होने की सम्‍भावना है। नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Editor

Recent Posts

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

10 मिनट ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

29 मिनट ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

36 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

18 घंटे ago