भारत

नेपाल बाढ़ के मद्देनजर बिहार और उत्‍तर प्रदेश में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए NDRF की टीमें तैनात

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने कहा कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नही है। हालांकि, दोनों राज्य सरकारों के समन्वय से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बल के महानिरीक्षक नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की 20 टीम तैनात की गई हैं, जिनमें से नौ बिहार में और 11 उत्तर प्रदेश में हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बल की एक टीम तैनात की गई है।

यूपी में कुशीनगर एरिया अफेक्‍ट होता है गोरखपुर के पास तो एक टीम वहां पर डायवर्ट कर दी गई थी। एक जो सीडब्‍ल्‍यूसी का भी इनपुट था कि उसका इफेक्‍ट बाल्मीकि नगर में बैराज है गंडक पर उसका जो पानी का डिस्‍चार्ज का फ्लो उसको मॉनिटर कर रहे है। फील्‍ड में अभी तक फ्लड का ज्‍यादा इम्‍पैक्‍ट नही पडा है। स्‍टेट गर्वमेंट के अपने रिसोरसिस एनडीआरएफ की जो रिक्‍वायर्ड तैनाती है वो जो कर दी है दोनो राज्‍यों में अभी तक का हम स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

8 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

9 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

9 घंटे ago