लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल&टी), कट्टुपल्ली द्वारा निर्मित पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत (एमपीवी) ‘समर्थक’, 27 अगस्त 2026 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
इस जहाज में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है और इसे एक बहु-उपयोगी परीक्षण और मूल्यांकन प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है। साथ ही, इस जहाज को समुद्री निगरानी और टोह लेने, अपतटीय गश्त करने और जरूरत पड़ने पर मानवीय सहायता व आपदा राहत कार्यों में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस जहाज का नाम बहुत सोच-समझकर ‘समर्थक’ रखा गया है, जिसका अर्थ है ‘समर्थन करने वाला’। यह नाम कई मिशनों में भरोसेमंद मददगार के तौर पर जहाज की भूमिका को दर्शाता है। अपने नाम के अनुरूप, ‘समर्थक’ केवल एक खास काम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे कई तरह की गतिविधियों में मदद करने के लिए बनाया गया है, जो इसे सही मायने में एक बहु-उद्देशीय पोत बनाता है।
‘समर्थक’ की सुपुर्दगी भारतीय नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन की फिर से पुष्टि करता है। यह जहाज भारत के आत्मनिर्भर घरेलू रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक प्रमाण है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…
भारत ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि कूटनीति को…
इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपनी नई पीढ़ी के…
पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु.…
पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…