अंतर्राष्ट्रीय

पापुआ न्‍यू गिनी में एक विनाशकारी भूस्‍खलन में लगभग 670 लोगों की मृत्यु हो गई

पापुआ न्‍यू गिनी में एक विनाशकारी भूस्‍खलन में लगभग 670 लोगों की मृत्यु हो गई। इस आपदा से एंगा प्रांत के काओकलम के दूरदराज का गांव प्रभावित हुआ है। यह गांव राजधानी पोर्ट मोरेस्‍बी से लगभग 600 किलोमीटर पश्चिमोत्‍तर में स्थि‍त है। यह भूस्‍खलन शु्क्रवार को स्‍थानीय समय के अनुसार तडके तीन बजे हुआ।

पापुआ न्‍यू गिनी में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन -आईओएम के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने बताया कि देश के एंगा प्रांत में आए भूस्‍खलन का विनाशकारी प्रभाव कल्‍पना से कहीं अधिक था। इस भूस्‍खलन में 150 से अधिक घरों के दब जाने की आशंका है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पापुआ न्यू गिनी में हाल ही में हुई भूस्खलन की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।  डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पापुआ न्यू गिनी की सरकार और लोगों के साथ भारत की संवेदनाएं हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस कठिन समय में अपने दोस्तों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

20 मिनट ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

22 मिनट ago

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव…

27 मिनट ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

30 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

35 मिनट ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

37 मिनट ago