नेपाल की सेना ने आज शाम पांच बजे तक निषेधाज्ञा जारी की है। नेपाल में कर्फ्यू कल सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। सेना ने कहा कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। आगे की स्थिति के आधार पर अगली सूचना जारी की जाएगी। हालांकि, निषेधाज्ञा और कर्फ्यू के दौरान, एम्बुलेंस, दमकल, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन आज सेना की तैनाती के बीच काठमांडू घाटी में माहौल शांतिपूर्ण रहा। नेपाल की सेना ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे बिना आवश्यक कार्यों के घर से बाहर न निकलें। नेपाल की सेना नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई उपद्रवी सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाए, तो तुरंत उन्हें सूचित करें। सेना ने नागरिकों से सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध किया है। इस बीच, त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आज शाम तक बंद रहेगा।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…
चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…
भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…