अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ आज संसद में पांचवीं बार विश्वास मत परीक्षण का सामना करेंगे

नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ आज संसद में पांचवीं बार विश्वास मत परीक्षण का सामना करेंगे। पुष्प कमल दहल के लिए विश्वास मत हासिल करना आज चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि प्रतिनिधि सभा में नेपाली कांग्रेस के 88 सदस्य और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले के 79 सदस्य हैं। उधर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के पास केवल 32 सदस्य हैं।

25 दिसंबर, 2022 को प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त, पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस की जगह नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले को गठबंधन में शामिल कर चौथी बार इस साल 20 मई को सदन में विश्वास मत हासिल किया।

पहली जुलाई को नेपाली कांग्रेस और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले ने पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय सर्वसम्मति सरकार बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

नेपाली कांग्रेस और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में संयुक्त रूप से 166 सदस्यों का बहुमत है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले और जनता समाजवादी पार्टी ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया। बहुमत के लिए 138 सदस्यों की आवश्‍यकता है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

4 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

4 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

22 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

22 घंटे ago