insamachar

आज की ताजा खबर

Balendra Shah
भारत

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। इस वर्ष मार्च में पदभार संभालने के बाद ये उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस दौरान वे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इसमें भारत-नेपाल संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा की जाएगी तथा परस्‍पर हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और नेपाल के करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों के बीच व्‍यापार और वाणिज्‍य, विकास साझेदारी ऊर्जा और जल संसाधनों सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग में प्रगति हुई है। मंत्रालय का कहना है कि श्री शाह की यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्‍चस्‍तरीय नियमित वार्ताओं की परंपरा और भारत की पड़ोसी पहले की नीति के तहत नेपाल के साथ उसके महत्‍वपूर्ण सम्‍बंधों को दर्शाती है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री शाह के साथ वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यांजनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आएंगे। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *