बिज़नेस

NHAI को राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को इनविट के रूप में पंजीकृत करने के लिए सेबी की सैद्धांतिक मंजूरी मिली

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संपत्तियों से कमाई बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ (आरआईआईटी) को अपने नियमों के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) के रूप में पंजीकरण की प्रारंभिक मंजूरी दे दी है।

इस इनविट का लक्ष्य राष्ट्रीय राजमार्गों की संपत्तियों की कमाई की क्षमता को खोलना है और साथ ही निवेशकों, खासकर खुदरा और घरेलू निवेशकों के लिए एक सुरक्षित, लंबे समय के निवेश का विकल्प तैयार करना है।

अंतिम पंजीकरण सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, राजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को अगले छह महीनों में विशिष्ट शर्तों को पूरा करना होगा, जिसमें निदेशकों की नियुक्ति, अपेक्षित वित्तीय विवरण प्रस्तुत करना और अन्य नियामक आवश्यकताओं का अनुपालन शामिल है।

पिछले महीने, एनएचएआई ने राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) के निवेश प्रबंधक के रूप में राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड (आरआईआईएमपीएल) को शामिल किया। आरआईआईएमपीएल की स्थापना एक सहयोगी उद्यम के रूप में की गई है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एनएबीएफआईडी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व वेंचर्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक सहित प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों की इक्विटी भागीदारी है।

हाल के वर्षों में, एनएचएआई ने टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर (टीओटी) मॉडल के माध्यम से 48,995 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का सफलतापूर्वक मुद्रीकरण किया है और निजी इनविट्स के चार दौरों में लगभग 43,638 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिससे प्रमुख घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशक आकर्षित हुए हैं।

सेबी के इनविट नियमों के पूर्णतः अनुरूप, सार्वजनिक इनविट ढाँचा पारदर्शिता, मज़बूत निवेशक सुरक्षा तंत्र, सर्वोत्तम रिपोर्टिंग और अनुपालन मानकों को सुनिश्चित करेगा। इन उपायों से, देश भर में विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास में जनभागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

47 मिनट ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

49 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 घंटे ago