बिज़नेस

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सार्वजनिक इनविट पहल को आगे बढ़ाने के लिए राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को एक सार्वजनिक इनविट के रूप में स्थापित करने के लिए प्रक्रिया चला रहा है। सड़क परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण को मज़बूत करने और राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास में निवेश के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में इसे एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। इस पहल के तहत, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रस्तावित इनविट के लिए निवेश प्रबंधक के रूप में राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड (आरआईआईएमपीएल) को शामिल किया है। राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने मुंबई में किया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और सहभागी संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड एक सहयोगी उद्यम है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एनएबीएफआईडी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व वेंचर्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक सहित प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों की इक्विटी भागीदारी है। इस साझेदारी का उद्देश्य मुख्य रूप से खुदरा और घरेलू निवेशकों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों की मुद्रीकरण क्षमता की जानकारी उपलब्ध कराते हुए एक उच्च-गुणवत्ता वाला, दीर्घकालिक निवेश उत्पाद तैयार करना है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य (वित्त), एनआरवीवीएमके राजेंद्र कुमार को निवेश प्रबंधक कंपनी का प्रबंध निदेशक और सीईओ (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा, “राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने परिसंपत्ति मुद्रीकरण में एक मजबूत कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल के वर्षों में, हमने टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर (टीओटी) मॉडल के माध्यम से 48,995 करोड़ रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का सफलतापूर्वक मुद्रीकरण किया है और निजी इनविट के चार दौरों में लगभग 43,638 करोड़ रुपये जुटाए हैं, इससे प्रमुख घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशक आकर्षित हुए हैं। अगले तीन से पांच वर्षों में, लगभग 1,500 किलोमीटर पूर्ण और चालू राष्ट्रीय राजमार्गों को सार्वजनिक इनविट में शामिल किया जाएगा। इससे जनता के लिए निवेश के पर्याप्त अवसर खुलेंगे। मुझे विश्वास है कि यह पहल देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के निर्माण में जनभागीदारी का एक नया अध्याय लिखेगी।”

राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड सेबी के इनविट नियमों के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाते हुए, मज़बूत शासन मानकों की स्थापना पर ध्यान केंद्रित करेगा। इससे पारदर्शिता, निवेशक सुरक्षा, साथ ही सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग और अनुपालन ढांचे सुनिश्चित होंगे। खुदरा और सार्वजनिक निवेशकों के लिए इनविट इकाइयों का पहला निर्गम फरवरी 2026 में शुरू होने की आशा है।

Editor

Recent Posts

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

1 घंटा ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

2 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

2 घंटे ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

2 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

2 घंटे ago